फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The last solar eclipse and lunar eclipse will be seen in the month of October.

Kurukshetra News: अक्तूबर माह में होंगे आखिरी सूर्यग्रहण और चंद्रगहण के दीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The last solar eclipse and lunar eclipse will be seen in the month of October.
कुरुक्षेत्र। इस बार अक्तूबर माह में लोगों को खगोल की अद्भूत घटना देखने को मिलेगी, 15 दिन में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों होने के चलते इस बार अक्तूबर माह खास होने वाला है। इस महीने में जहां छह ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जहां तुला राशि में ग्रहों का जमघट लगने वाला है तो वहीं पृथ्वी पर इस महीने सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों लगने वाले हैं।
विज्ञापन

इसे शुभता के साथ नहीं देखा जाता, क्योंकि एक पक्ष में दो ग्रहणों का होना अशुभ घटनाएं पैदा करता है। कहीं भूकंप और जल से जनधन की हानि तो कहीं आपस में युद्ध जैसे हालत बनने की संभावना बनी रहती हैं। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अप्रैल और मई के महीने में पहले लग चुके हैं, अब लगने वाले ग्रहण साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण होंगे। ग्रहण को वैज्ञानिक रूप से खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन देश में इसे धार्मिक घटना माना जाता है और ग्रहण से पहले सूतक के नियम लागू हो जाते हैं।
विज्ञापन



14 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर शनिवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात आठ बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि दो बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, में देखने को मिलेगा। भारत में यह दिखाई नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
देश में दिखेगा चंद्र ग्रहण : डॉ. रामराज कौशिक
ज्योतिषाचार्य डॉ. रामराज कौशिक का कहना है कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्तूबर की मध्य रात्रि को लगेगा, जिसका समय 28 अक्तूबर को रात को एक बजकर पांच मिनट से शुरू होगा और दो बजकर 24 मिनट पर पूर्ण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए सूतक के नियम लागू होंगे। सूतक काल 28 अक्तूबर को शाम चार बजे से पांच मिनट से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed