फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Jot Yatra of the ancient Multan Sabha left for Haridwar

Kurukshetra News: प्राचीन मुल्तान सभा की जोत यात्रा हरिद्वार रवाना

Mon, 04 Aug 2025 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 04 Aug 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
The Jot Yatra of the ancient Multan Sabha left for Haridwar
कुरुक्षेत्र। प्राचीन मुल्तान सभा की ओर से मुल्तान जोत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को 11वीं बार कुरुक्षेत्र से प्रधान प्रदीप झांब के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु बसों से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार में जयराम आश्रम से हर की पौड़ी तक रथों और बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस यात्रा को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। । राज्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। सभा के प्रधान प्रदीप झांब ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष निशुल्क करवाई जाती है और इसमें देशभर से समाज के हजारों लोग भाग लेते हैं। हर की पौड़ी पर भजन संध्या और कीर्तन के उपरांत प्राचीन मुल्तान जोत को मां गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश में शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखना है।
विज्ञापन

भजन गायक मोहन तनेजा ने मुल्तानी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लोग उनके भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। सभा के वरिष्ठ उप-प्रधान फतेहचंद गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परंपरा वर्ष 1911 में पाकिस्तान के मुल्तान जिले से लाला रूपचंद द्वारा शुरू की गई थी। वे अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए पैदल हरिद्वार आए और मां गंगा में ज्योत प्रवाहित की। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यों में उषा मदान, प्रेम मदान, महेश तनेजा, श्याम आहूजा, जगदीश सचदेवा, सुरेश धवन, अशोक सचदेवा, प्रेम वधवा, संतोष कुमारी, पूर्ण बजाज, ओमा बजाज, अंजली, खुशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed