फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The idol of Shri Ganesh ji was installed with drums and trumpets

Kurukshetra News: ढोल-नगाड़ों के साथ हुई श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The idol of Shri Ganesh ji was installed with drums and trumpets
कुरुक्षेत्र। गांव बिशनगढ़ कॉलोनी में भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना करते आयोजक। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शिव क्लब की ओर से बिशनगढ़ कॉलोनी में पूरी धूमधाम से ढोल नगाड़ों व गणेश पूजन के साथ भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। इसके साथ ही आज से 6 सितंबर तक चलने वाले भगवान श्री गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी चन्द्र अग्रवाल व उनके साथ समाजसेवी राजिंदर स्नेही, पवन वर्मा, तरसेम गोयल, प्रवीन गुप्ता, राहुल गुप्ता, धर्मेन्द्र राठौड़, सुशील चांदना, विजय सिंगला, सतविंदर गोहत्रा, सतपाल सत्ता, व संजीव चौधरी ने शिरकत की। आयोजक अजय चौहान, आदित्य चौहान व तरुण अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि चंद्र अग्रवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने जिस उत्साह और आस्था के साथ भगवान श्री गणेश जी को घर लाने का कार्य किया है, वह सराहनीय है। बच्चों की नन्हीं-नन्हीं टोलियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए पूरे उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed