{"_id":"620ab9ad04dead72250f2c9c","slug":"the-hope-of-building-a-third-gate-road-from-pipli-again-kurukshetra-kurukshetra-news-knl989805149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपली से थर्ड गेट सड़क बनने की फिर जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपली से थर्ड गेट सड़क बनने की फिर जगी आस
विज्ञापन
पिपली से थर्ड गेट की तरफ जाने वाली सड़क। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहरवासियों के लिए पिछले तीन साल से सिरदर्द बनी पिपली-थर्ड गेट की सड़क जल्द बनने की एक बार फिर से आस जगी है। दो टेंडर रद्द होने के बाद सोमवार देर सायं निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से तीसरी बार टेंडर जारी कर दिया गया है। इस बार सड़क निर्माण के लिए 28 करोड़ 41 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है।
सड़क का निर्माण करने के लिए ठेकेदार को छह माह का समय दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अनुसार पिछली एजेंसी ने करीब तीन साल में सड़क निर्माण का 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया है और इस ठेकेदारों को करीब 16 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। निर्माण अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए पीडब्ल्यूडी ने पिछली निर्माण कंपनी पर करीब साढ़े चार करोड़ का जुर्माना लगाकर 31 दिसंबर, 2021 को उसका टेंडर रद्द कर दिया था।
सिके बाद निर्माण कंपनी संचालकों ने विभाग के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इसे मध्यस्थता कर फैसला करने के लिए चीफ इंजीनियर को सौंप दिया। चीफ इंजीनियर ने मध्यस्थता करते हुए ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आठ बार सुनवाई के लिए बुलाया। इन आठों सुनवाई में ठेका कंपनी की ओर से कोई भी हाजिर नहीं हुआ, जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हर सुनवाई पर तथ्य लेकर जाते रहे। आखिरी सुनवाई आठ जनवरी को हुई थी, जिसके बाद कोई अन्य तारिख न देते हुए चीफ इंजीनियर ने नया टेंडर जारी करने के ओदश दे दिए।
विज्ञापन
मार्च में मध्य में फिर से शुरू हो जाएगा निर्माण: भाटिया
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुण भाटिया ने कहा कि आठ मार्च तक टेंडर भरे जाएंगे, जिसके बार कागजी कार्रवाई के चलते कुछ दिन लगेंगे। उम्मीद है कि मार्च के मध्य में सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी और निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।
लोगों को मिलेगी राहत : सुभाष सुधा
थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर लगाने के लिए दिन रात प्रयास किए गए और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से अब इस सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए भी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चेक करने के लिए विशेष टीम का भी गठन किया जाए। सड़क बनने से शहर के लाखों लोगों को राहत की सांस मिलेगी।