फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The holy city of Kurukshetra illuminated by colorful lights.

Kurukshetra News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुई धर्मनगरी कुरुक्षेत्र

Tue, 11 Aug 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The holy city of Kurukshetra illuminated by colorful lights.
कुरुक्षेत्र। शहर के मुख्य मार्ग पर कांवड़ियों के सम्मान में लगाई रंग-बिरंगी लड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सावन के पावन महीने में कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही के बीच धर्मनगरी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। शहर के प्रमुख मार्गों और कांवड़ यात्रा से जुड़े रास्तों पर रोशनी और सजावट कर कांवड़ियों की आस्था को सम्मान देने का प्रयास किया गया। रात्रि के दौरान रोशनी से सजे मार्ग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

जगह-जगह शिवभक्तों के स्वागत और सेवा के लिए लगाए शिविरों में भी धार्मिक माहौल बना हुआ है। कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाएं की गई। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। कांवड़ियों के लिए जल, फल, दूध, चाय और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

डाक कांवड़ियों की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार
जलाभिषेक से दो दिन पहले डाक कांवड़ियों की यात्रा भी शुरू हो गई। डाक कांवड़ में शामिल शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर तेज गति से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। निर्धारित समय में गंगाजल पहुंचाने की आस्था के चलते कांवड़ियों की यात्रा सामान्य कांवड़ यात्रा की तुलना में अधिक गतिशील रही। ऐसे में सड़कों पर इनके आवागमन के दौरान पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।

कुरुक्षेत्र। शहर के मुख्य मार्ग पर कांवड़ियों के सम्मान में लगाई रंग-बिरंगी लड़ियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। शहर के मुख्य मार्ग पर कांवड़ियों के सम्मान में लगाई रंग-बिरंगी लड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed