फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The health center in Abhimanyupur village will be upgraded, and efforts are underway to restart the girls' school.

Kurukshetra News: अभिमन्युपुर गांव में स्वास्थ्य केंद्र होगा अपग्रेड, बेटियों का स्कूल फिर से शुरू कराने की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The health center in Abhimanyupur village will be upgraded, and efforts are underway to restart the girls' school.
कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल ​खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद
कुरुक्षेत्र। महाभारतकालीन महत्व वाला गांव अभिमन्युपुर अब आधुनिक विकास के लिए पहचान बना रहा है। यह थानेसर विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा गांव है। इसे वर्ष 2025 में सौंदर्यीकरण और स्वच्छता में प्रथम स्थान मिला था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अब गांव के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। बेटियों के लिए बंद हुए स्कूल को फिर से शुरू करवाने का प्रयास है। खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। सरपंच गौरव जैलदार ने बताया कि गांव में 6500 से अधिक मतदाता हैं। गांव की अधिकांश गलियां और नालियां पक्की हो चुकी हैं। बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम लगातार जारी है। पंचायत स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करवाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को गांव में बुलाकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी जाएगी। पंचायत ने गांव में एक इंडोर स्टेडियम बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन



बेटियों की शिक्षा और खेल सुविधाएं

गांव में बेटियों के लिए अलग विद्यालय खोलने की मांग लंबे समय से उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में केवल एक स्कूल है। छात्राओं का एक स्कूल पहले बंद हो चुका है। पंचायत अब इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठा रही है। इससे गांव की बच्चियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य
सरपंच गौरव के अनुसार, पिछले वर्षों में गांव में कई सौंदर्यीकरण कार्य हुए हैं। इन कार्यों के लिए गांव को सम्मानित भी किया गया है। सूर्यकुंड क्षेत्र में चार एकड़ में अभिमन्यु पार्क विकसित हुआ है। अभिमन्यु की विशाल प्रतिमा और चित्र स्थापित किए गए, जिस पर 25 लाख रुपये खर्च हुए। गांव में पूर्व और पश्चिम दिशा में 70-70 लाख रुपये के दो सामुदायिक भवन भी बने हैं। इसके अलावा करीब 10 चौपाल हैं, जिनमें से आधी का विकास कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष के उन्नयन का कार्य प्रस्तावित है।




स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस : राजकुमार

ग्रामीण एवं सरपंच के ताया राजकुमार आर्य का कहना है कि गांव की गलियां व नालियां पूरी तरह से मुकम्मल हो चुकी है। अब फोकस स्वास्थ्य, शिक्षा व खेलों की सुविधाएं बढ़ाने पर है। इसके लिए पंचायत स्तर पर भरसक प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अगले कुछ दिनों में इसके परिणाम दिखाई देने लगेंगे।




गांव में कई बड़े काम हुए हैं : जसमेर आर्य
ग्रामीण जसमेर आर्य ने कहा कि गांव में कई विकास कार्य हुए हैं। फिर वह गांव की फिरनी पर लाइटें हों या गांव के मुख्य द्वार से लेकर रेलवे स्टेशन तक की स्ट्रीट लाइटें। पूरा गांव जगमग हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगे भी गांव में कई बेहतर कार्य होंगे।





स्वास्थ्य केंद्र का अपग्रेड होना जरूरी : धर्मपाल
ग्रामीण धर्मपाल ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी गांव की एक मुख्य मांग होती है। ग्राम पंचायत व सरपंच गौरव का पूरा ध्यान अब इस गांव के स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करवाने पर है, जो कि होना भी चाहिए, ताकि सही उपचार गांव में ही मिल जाए और लोगों को शहर की तरफ कम भागना पड़े।

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल के नेशनल खिलाड़ी रहे जसमेर सिंह । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed