फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The havoc of cold continues, today there is a possibility of rain, Kurukshetra

ठंड का कहर जारी, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The havoc of cold continues, today there is a possibility of rain, Kurukshetra
बूंदाबांदी के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ठंड का कहर शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सुबह से चली शीतलहर से अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और बाजार खाली नजर आए। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में 87 प्रतिशत आर्द्रता रही और 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। ठंडी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। वहीं शनिवार को बारिश होने की शत प्रतिशत संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। पिछले तीन दिनों से लगातार बिगड़े मौसम से कब राहत मिलेगी इस बारे अभी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मौसम विभाग अनुसार रविवार को भी बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है। हालांकि सोमवार को बारिश नहीं होने की संभावना है, लेकिन ठंड कम होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सर्दी बढ़ने पर आलू की फसल को होगा नुकसान’
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अब मौसम में बदलाव का असर फसलों पर भी दिख रहा है। सर्दी बढ़ने से फूल वाली फसलों के फूल खराब हो सकते हैं, जिसका सीधा प्रभाव पैदावार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा सर्दी में आलू की फसल को भी भारी नुकसान होता है, जिससे पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed