{"_id":"6a6278c9820ba145f10fe449","slug":"the-flames-of-delhis-events-reached-the-holy-city-ku-students-took-to-the-streets-and-held-a-protest-march-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-158250-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिल्ली के घटनाक्रम की लपटें पहुंची धर्मनगरी, सड़कों पर उतरें केयू के छात्र, निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिल्ली के घटनाक्रम की लपटें पहुंची धर्मनगरी, सड़कों पर उतरें केयू के छात्र, निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन करते केयू के छात्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के घटनाक्रम की लपटें धर्मनगरी तक पहुंच गई है। जहां एक दिन पहले बुधवार को ही जनसंघर्ष मंच व अन्य संगठन सड़कों पर उतरे और रोष मार्च निकाला तो वहीं वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र भी सड़कों पर आ गए। विश्वविद्यालय की जवाहरलाल नेहरू लाइब्रेरी से शुरू होकर थर्ड गेट तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कड़ी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुछ समय के लिए विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट और लाइब्रेरी के मुख्य द्वार को बंद कर दिया साथ ही सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन, सुरक्षा कर्मी व पुलिस कर्मी अलर्ट मोड पर रहे।
हालांकि इस पर केयू प्रशासन ने तर्क दिया कि छात्रों के प्रदर्शन में बाहर से असामाजिक तत्व शामिल न हो सके, इसी के चलते ही दूसरे गेट को बंद किया गया, ताकि माहौल खराब न हो। वहीं थर्ड गेट पर भी केयू प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी थी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा हर गाड़ी को बारीकी से चेक किया गया और दोपहिया वाहन चालकों से भी पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन
सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, वह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने की बनाते रहे रणनीति, कुछ हुए रवाना
कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली कूच करने के लिए रणनीति बनाते रहे। हालांकि यह गतिविधि पूरी तरह से गुप्त रखी गई लेकिन यह भी चर्चा रही कि कुछ कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए। एक कार्यकर्ता ने यह पुष्टि भी की। वहीं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की गतिविधियों पर खुफिया कर्मियों की भी निगाहें टिकी रही।