फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The final match of the 36th All India Postal Kabaddi Championship will be held today between Maharashtra and Karnataka.

Kurukshetra News: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच आज होगा 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

Fri, 14 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The final match of the 36th All India Postal Kabaddi Championship will be held today between Maharashtra and Karnataka.
कुरुक्षेत्र। कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में चल रही 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोचक रहे। पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 37-16 के अंतर से मात दी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक ने तेलंगाना को 31-25 से हराया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने बताया कि इससे पहले खेले गए मैचों में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 33-19, महाराष्ट्र ने हरियाणा को 44-16 और तेलंगाना ने पंजाब को 69-9 अंकों के अंतर से शिकस्त किया था। प्रतियोगिता में देशभर के 11 डाक परिमंडलों की 147 खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ ने भाग लिया है।
विज्ञापन


फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह 14 नवंबर को सुबह साढे 11 बजे आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि डाक विभाग के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। हरियाणा डाक परिमंडल की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ा रही है बल्कि डाक विभाग के कर्मचारियों के बीच एकता, अनुशासन और खेल भावना को भी सशक्त बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद

कुरुक्षेत्र। कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed