फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The distance between the Jhinda and Daduwal factions appears to be fading over the salary crisis at the Miri-Piri Institute.

Kurukshetra News: मीरी-पीरी संस्थान के वेतन संकट पर झींडा व दादूवाल गुट के बीच मिटती दिखीं दूरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The distance between the Jhinda and Daduwal factions appears to be fading over the salary crisis at the Miri-Piri Institute.
कुरुक्षेत्र। विभिन्न मुद्दों को लेकर हरियाणा कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा व नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल पक्ष के बीच गहराई दूरियां शुक्रवार को मीरी पीरी मेडिकल संस्थान के मुद्दे को लेकर मिटती दिखाई दी।
विज्ञापन

प्रधान जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में दादूवाल पक्ष की ओर से भी आधा दर्जन सदस्य शामिल हुए जबकि अकाल पंथक मोर्चा भी शामिल रहा। हालांकि 49 में से 27 सदस्य ही इस बैठक में शामिल रहे लेकिन इनमें भी दादूवाल पक्ष के शामिल होने को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भले ही करीब डेढ साल पहले गठित हुई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में भले ही झींडा व दादूवाल एक थे लेकिन बाद में किन्हीं कारणों के चलते दूरियां बढ़ गई थी। यहां तक कि मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान को लेकर भी ये दूरियां दिखाई दी थी तो एक-दूसरे के प्रति तीखी बयानबाजी भी की जाती रही। वहीं प्रधान झींडा ने संस्थान में धरना दे रहे चिकित्सकों व अन्य कर्मियों के बीच मामले को लेकर सभी सदस्यों को एक साथ आने का आह्वान किया था, जिसका असर भी दिखाई दिया और दूसरे पक्ष की ओर से दीदार सिंह नलवी, गुरबीर सिंह, बीबी करतार कौर, बलदेव हाबड़ी, लाडी सौकड़ा के अलावा अमनप्रीत कौर भी बैठक में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed