{"_id":"687808dd520f1739fc08a827","slug":"the-daughter-of-dharamnagari-will-show-her-strength-on-the-international-stage-she-will-leave-tomorrow-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-138946-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाएगी धर्मनगरी की बेटी, कल होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाएगी धर्मनगरी की बेटी, कल होगी रवाना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एथलीट अंजलि।
कुरुक्षेत्र। जिले के गांव दयालपुर की बेटी अंजलि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएगी। जर्मनी में 21 से 27 जुलाई के बीच आयोजित हो रही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलीट अंजलि भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। अंजलि 18 जुलाई सुबह चार बजे जर्मनी के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी। वह इस प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगी।
अंजलि की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। अंजलि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उसके लिए गर्व की बात है। वह खुद को भाग्यशाली मानती है कि उसे यह मौका मिला। उसने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच अमित राहड़, सतनाम सिंह और अभिभावकों को दिया और कहा कि आज उसने जो मुकाम हासिल किया है, वह इन्हीं के सहयोग और मार्गदर्शन से संभव हो पाया है। अंजलि ने बताया कि वह पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएगी। इसके लिए थोड़ा घबरा भी रही है, लेकिन परिवार और कोच की ओर से दिया जा रहा हौसला उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहा है। वह देश के लिए पदक लेकर लौटे, इसके लिए युबह-शाम अभ्यासरत है। अंजलि ने हाल ही में कोच्चि केरल में आयोजित नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में पांच हजार मीटर की दौड़ में 16 मिनट 25 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ कई राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुकी है।