फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The corporation extended the cleaning contract of both the agencies for two months.

Kurukshetra News: निगम ने दोनों एजेंसियों का सफाई ठेका दो महीने के लिए बढ़ाया

Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The corporation extended the cleaning contract of both the agencies for two months.
गोहाना रोड पुल के नीचे लगे कूड़े के ढेर। संवाद
पानीपत। नगर निगम ने सफाई का नया टेंडर खुलने से पहले ही दोनों एजेंसियों आईएनडी सैनिटेशन सॉल्यूशंस और पूजा कंसलेशनका सफाई का ठेका दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। इनके पास मई 2022 से मई 2024 तक ठेके थे। इनको 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाया गया था। निगम इनके माध्यम सफाई पर सालाना 42 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के 26 वार्ड को चार जोन में बांटकर दोनों एजेंसियों को दो-दो जोन की सफाई का ठेका दे रखा है। इनका ठेका 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। नगर निगम ने पिछले दिनों बैठक कर नए सिरे से सफाई कराने का फैसला लिया था। निगम ने तीन जोन की सफाई एजेंसी और एक जोन की नगर निगम से कराने का फैसला लिया था। निगम ने वार्ड 21 से 26 की सफाई अपने पास रखी थी। पार्षदों ने इसका विरोध किया था। निगम ने इन सबके बीच तीन जोन की सफाई का टेंडर लगा दिया था। यह टेंडर आठ दिसंबर को लगाया था और 29 दिसंबर को ओपन होगा। इसी बीच निगम ने अधिकारियाें ने पार्षदाें के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि नया टेंडर 29 दिसंबर को ओपन होगा और पुराना 31 दिसंबर को खत्म होगा। ऐसे में सफाई में दिक्कत आ सकती है। अधिकारियों ने पार्षदों के सामने दोनों एजेंसियों की सफाई का ठेका दो महीने के लिए आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। पार्षदों ने इसको सही बताया।
विज्ञापन

निगम को प्रक्रिया करनी होगी पूरी
वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि नया टेंडर अभी प्रक्रिया में है। जबकि पुराना ठेका 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। निगम अधिकारी 29 को टेंडर खोलकर एजेंसी को काम देते हैं तो कोई भी नई एजेंसी दो दिन में काम शुरू नहीं कर पाएगी। ऐसे में सफाई के हालात बिगड़ सकते हैं। वार्ड-सात के पार्षद अशोक कटारिया ने कहा कि निगम को सफाई का टेंडर दो महीने पहले लगाना चाहिए था। अधिकारियों की गलती से शहर को परेशानी में नहीं डाला जा सकता। ऐसे में टेंडर बढ़ाने पर सहमति दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed