फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The connection did not have to be forced to flee, kurukshetra

कनेक्शन नहीं मिला, तो पलायन को होंगे मजबूर

Sat, 02 Jul 2016 12:47 AM IST
सादिक अली/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
सादिक अली/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 02 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
दस परिवारों के करीब 26 साल से चल रहे बिजली के वैध कनेक्शन काटने का मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंच गया है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनके बिजली कनेक्शन शीघ्र नहीं जोड़े गए, तो वे परिवार सहित पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ता राजकुमार सैनी, रामकरण, धर्मपाल, निर्मल, रामकुमार, रमेश, नरेश, शेर सिंह, सोमप्रकाश ने कहा कि इस्माईलाबाद डेरा बालकनाथ में करीब दस परिवार रहते है। उन्होंने करीब 26 वर्ष पहले बिजली विभाग में सिक्योरिटी जमा कर बिजली कनेक्शन लिए थे। सभी घरों में बिजली के मीटर भी लगे है। किसी भी उपभोक्ता पर बिजली बिल बकाया नहीं है। इसके बाद भी बिजली विभाग ने बिना कोई नोटिस दिए और बिना कारण बताए सभी घरों के कनेक्शन काट दिए। इस वजह से वह भीषण गर्मी में पीने के पानी तक के लिए परेशान हो रहे हैं। बिजली न आने का असर उनके बच्चों पर भी पड़ रहा है। विभाग उनकी समस्या की सुध नहीं ले रहा। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वे थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, जिला उपायुक्त, एससी बिजली विभाग, एक्सईएन बिजली विभाग पिहोवा से मिल चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपने परिवार के साथ यहां से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ये कहते है बिजली निगम के एसडीओ
बिजली निगम के एसडीओ आरजे वर्मा ने माना कि इस्माईलाबाद में डेरा बालक नाथ के दस घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। बिजली कनेक्शन पुराने थे। किसी भी उपभोक्ता का बिल बकाया नहीं है। उन्होंने कहा कि ये कनेक्शन शहर की सप्लाई से जुड़े थे और नियमों के अनुसार गलत थे। उच्च अधिकारियों के आदेश पर उनके बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed