फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The congregation that arrived on the second day of the Prakash Utsav paid obeisance.

Kurukshetra News: प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन पहुंची संगत ने नवाया शीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The congregation that arrived on the second day of the Prakash Utsav paid obeisance.
कुरुक्षेत्र। प्रकाश उत्सव पर सजाए गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी का विहंगम दृश्य। प्रबंधन
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश उत्सव समागम जारी है। दूसरे दिन संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और पाठ श्रवण किया। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में सेवा कार्य भी किए।
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी के मध्य भोग पाए गए। इस दौरान गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास की गई। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। मेंबर जसबीर कौर मसाना, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह मसाना ने भी शीश नवाया। कमेटी के मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर और अन्य स्टाफ ने भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। संगत ने गर्मी से राहत के लिए जलजीरे, नींबू पानी और शरबत के स्टॉल लगाए। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने इन स्टॉलों पर सेवा की। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पहली लड़ी के भोग 26 जून को पाए जाएंगे और दूसरी लड़ी का शुभारंभ होगा। 28 जून को दूसरी लड़ी के बाद तीसरी लड़ी शुरू की जाएगी। प्रकाश उत्सव को समर्पित महान नगर कीर्तन 29 जून को सजाया जाएगा। इस नगर कीर्तन की अगुवाई पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारे करेंगे। नगर कीर्तन में अत्यधिक संख्या में संगत के शामिल होने की संभावना है।

कुरुक्षेत्र। प्रकाश उत्सव पर सजाए गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी का विहंगम दृश्य। प्रबंधन

कुरुक्षेत्र। प्रकाश उत्सव पर सजाए गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी का विहंगम दृश्य। प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed