{"_id":"6727f6e075f942fc8001be24","slug":"the-condition-of-the-ghats-built-on-brahmasarovar-is-pathetic-even-the-roads-are-not-in-good-condition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-126415-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर बने घाटों हालत दयनीय, सड़कें भी दुरुस्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर बने घाटों हालत दयनीय, सड़कें भी दुरुस्त नहीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा, जिसको लेकर हर किसी में उत्साह देखा जा रहा है लेकिन पवित्र ब्रह्मसरोवर पर यह महोत्सव अधूरी तैयारी के बीच ही शुरू होता दिखाई दे रहा है। महोत्सव को लेकर ब्रह्मसरोवर पर अभी तक कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से तैयारी शुरू तक नहीं की जा सकी है जबकि आयोजन शुरू होने में महज 25 दिन शेष हैं। ऐसे में न केवल लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है बल्कि उनकी भावना को भी ठेस पहुंचेगी। हर वर्ष महोत्सव से करीब डेढ़ माह पहले ही तैयारी शुरू हो जाती थी। सफाई व्यवस्था से लेकर रंग रोगन व अन्य मरम्मत के कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाते थे लेकिन इस बार ऐसी तैयारी फिलहाल केडीबी शुरू नहीं कर पाया है।
कहीं सीमेंट तो कहीं टाइलें ही उखड़ीं
ब्रह्मसरोवर परिसर अनेक जगहों पर बदहाल दिखाई पड़ रहा है। कहीं सीमेंट उखड़ी पड़ी है तो कहीं टाइलें ही चकनाचूर हैं। बिजली के तार लटके हैं तो मरम्मत कार्य शुरू तक नहीं किया जा सका है। यहां तक कि अनेक जगहों पर महिला घाटों में भी बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। रंगाई-पुताई का कार्य तो अभी कोसों दूर दिखाई दे रहा है। जिन सदरियों में दुकाने व स्टॉल सजाए जाने हैं उनके भी लेंटर से सीमेंट के टुकड़े अनेक जगहों से गिर चुके हैं। यही नहीं खास शिल्प कला के साथ महाभारत को दर्शाती चित्रकारी भी अनेक जगहों पर खस्ताहाल में हो चुकी है। डस्टबिन तो जगह-जगह से गायब हो चुके हैं।
घाटों की रेलिंग टूटी तो बाहर से ग्रिल ही गायब
ब्रह्मसरोवर के दोनों घाटों में चारों ओर रेलिंग बनाई गई है, ताकि स्नान करने वाले श्रद्धालु इससे आगे गहरे पानी में न जा सकें लेकिन ये रेलिंग अनेक जगहों पर टूटी पड़ी है। ऐसे में हादसा होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। उधर ब्रह्मसरोवर के चारों ओर लगाई गई ग्रिल भी अनेक जगहों से चोरी हो चुकी है, जहां पर अभी कहीं तार बांधकर तो कहीं बल्लियों से काम चलाया जा रहा है। यहां तक कि वीवीआईपी घाट के आसपास भी ऐसा ही नजारा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
चुनाव के चलते हुई कुछ देरी : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि चुनाव के चलते आचार संहिता जारी रही, जिस कारण टेंडर आदि की प्रक्रिया में देरी हुई लेकिन अब ये सभी कार्य जल्द पूरे करवा लिए जाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।