{"_id":"6995fc334029a0c3970db47c","slug":"the-companions-fled-leaving-their-friend-to-die-an-fir-of-culpable-homicide-was-filed-against-two-kurukshetra-news-c-36-1-amb1001-158535-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दोस्त को मरता छोड़ भागे थे साथी, दो के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दोस्त को मरता छोड़ भागे थे साथी, दो के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना जनवरी माह में शहर के बलदेव नगर थाना अंतर्गत हुई थी। इसमें जसविंदर सिंह नामक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि जसविंदर की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसके दोस्तों की लापरवाही और संलिप्तता का परिणाम थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
नशे के बाद बिगड़ी थी हालत
पुलिस को दी गई शिकायत में नगर गांव पटियाला निवासी राम लाल ने बताया कि उनका बेटा जसविंदर 24 जनवरी को अपने साथी सौरव निवासी फतेहगढ़ तुम्बी के साथ अंबाला मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास आया था। वहां उन्हें यमुनानगर निवासी शुभम मिला। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद अन्य नशा किया। नशे की ओवरडोज के कारण जब जसविंदर की हालत बिगड़ी और वह सड़क किनारे गिर गया तो सौरव उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया। जब जसविंदर घर नहीं लौटा और परिजनों ने सौरव से पूछताछ की तो उसने अनजान बनने का नाटक किया। 27 जनवरी को जब जसविंदर की मौसी ने सख्ती से पूछा, तब जाकर सौरव और शुभम दोबारा मंजी साहिब पहुंचे और डायल 112 की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि यदि आरोपी जसविंदर को घटना वाले दिन ही अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी।