{"_id":"68361d700a6bd4750b0ad8ef","slug":"the-city-council-meeting-was-canceled-due-to-the-scuffle-it-will-be-held-again-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-136344-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हाथापाई के चलते रद्द हुई थी नगर परिषद की बैठक, आज फिर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हाथापाई के चलते रद्द हुई थी नगर परिषद की बैठक, आज फिर होगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत 23 मई को बुलाई गई नगर परिषद हाउस की बैठक विधायक अशोक अरोड़ा व पार्षद प्रतिनिधियों के बीच विवाद व हाथापाई के चलते रद्द किए जाने के बाद आज फिर बुलाई गई है। दोपहर बाद तीन बजे होने वाली बैठक में फिर सिर्फ पार्षदों को ही शामिल होने के लिए एजेंडा पत्र भेजा गया है। विवाद के पांच दिन बाद होने वाली इस बैठक पर हर किसी की निगाहें टिकी है। बैठक में विकास कार्यों को गति देने के लिए वित्त समिति का गठन किया जाना है।
गत 23 मई को बुलाई गई बैठक में भी यह समिति ही बनाई जानी थी, लेकिन बैठक में अध्यक्ष के पहुंचने से पहले ही पार्षद प्रतिनिधियों के मौजूद होने पर विवाद शुरू हो गया था जो हाथापाई तक पहुंच गया था। ऐसे में बैठक रद्द करनी पड़ी थी तो मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था।
उधर इस बैठक से पहले ही जहां कई पार्षद प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल न होने की बात कही है वहीं विधायक अशोक अरोड़ा ने जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जाए। कोई भी पार्षद प्रतिनिधि बैठक में शामिल न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। आज होने वाली बैठक के चलते नप प्रशासन ने कार्यालय के सभी कर्मियों को बैठक के दौरान हाजिर रहने के आदेश दिए हैं। यहां तक कि छुट्टी भी रद्द की है।
विज्ञापन
डीएसपी ने शुरू की जांच, दर्ज किए बयान
दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी हुई है तो वहीं मामले की जांच डीएसपी ओमप्रकाश को सौंपी गई है। डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है और मंगलवार को भी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए। वहीं डीएसपी ने मौके का मुआयना भी किया तो सीसीटीवी कैमरे देख सच्चाई जाननी चाही लेकिन कई कैमरे बंद मिले।
दोनों पक्ष कार्रवाई के लिए अड़े
दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए अड़े हैं तो मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। जहां पार्षद व प्रतिनिधियों ने एसपी को शिकायत की तो वहीं विधायक अशोक अरोड़ा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा भी सड़कों पर आ चुका है। यहां तक कि अरोड़ा का पुतला भी जलाया गया। वहीं कांग्रेस भी इस मामले पर गंभीर है और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बुधवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया हुआ है। कार्रवाई नहीं हुई तो फिर पार्टी द्वारा अगली रणनीति बनाई जाएगी।