{"_id":"67ba2ab8f9ad81c8a80d812c","slug":"the-city-and-villages-of-shahabad-will-develop-as-per-the-expectations-of-the-people-dr-chahal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131767-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की आशा के अनुरूप शाहाबाद के शहर और गांव का होगा विकास : डाॅ. चहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की आशा के अनुरूप शाहाबाद के शहर और गांव का होगा विकास : डाॅ. चहल
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी डाॅ. चिनार चहल ने कहा कि क्षेत्र के गांव और शहर का विकास लोगों की आशा के अनुरूप किया जाएगा। इस शहर के सुंदरीकरण और उपमंडल का विकास करने के लिए लोगों की फीडबैक ली जाएगी। इतना ही नहीं लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा।
एसडीएम ने शहर के नागरिकों से बातचीत भी की। इससे पहले लोगों से मिली फीडबैक के आधार पर एसडीएम ने नगरपालिका के अधिकारियों को साथ लेकर शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट बसों की पार्किंग, शहर की पार्कों, लेबर चौक की समस्या, शहर में विभिन्न जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ लाडवा बराडा चौक पर होने वाले विकास कार्यों, नाले की रिपेयर और मेन हॉल को ढकने के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि शहर से लोगों की आशा के अनुरूप अतिक्रमण हटाया जाएगा। जहां-जहां भी गंदगी है उन स्थलों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इतना ही नहीं जहां-जहां विकास कार्य अधूरे पडे है उन विकास कार्र्याे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।