फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The city administration removed the shops of those selling diyas at Mohan Nagar Chowk.

Kurukshetra News: मोहन नगर चौक पर नगर प्रशासन ने हटवाईं दीये बेचने वालों की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The city administration removed the shops of those selling diyas at Mohan Nagar Chowk.
कुरुक्षेत्र। नप टीम कार्रवाई  करते हुए व दुकानदार अपना सामान समेटते हुए। संवाद - फोटो : udhampur news
कुरुक्षेत्र। साहब, हमारा क्या कसूर है। हम तो दीवाली के त्योहार पर लोगों के घरों को रोशन कर अपना पेट पाल रहे हैं। कई माह की गई मेहनत के बाद यहां दीये बेचने के लिए बैठे हैं। यह नुकसान कैसे झेल पाएंगे। त्योहार भी नहीं मन पाएगा। ये गुहार मोहन नगर चौक के आसपास फुटपाथ पर दीये बेच रहे दुकानदारों ने लगाई लेकिन अधिकारियों का दिल नहीं पसीज पाया।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारी शुक्रवार देर शाम पुलिस बल के साथ इस चौक और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, जहां कार्रवाई शुरू की तो इन दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने न केवल दुकानें हटाईं बल्कि कुछ सामान जब्त कर लिया और दोबारा यहां दुकानें न लगाने की चेतावनी दी। इस कार्रवाई से आहत दुकानदारों ने नगर परिषद पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे शहर में दुकानदाराें ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर कब्जा किया हुआ है। मोहन नगर बाजार में भी यही हालात बने हुए हैं लेकिन प्रशासन उन पर कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

छोटा हो या बड़ा हर दुकानदार के लिए नियम एक बराबर

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया अतिक्रमण हटाने का अभियान त्योहारी सीजन पर सार्वजनिक सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए चलाया गया है। सभी दुकानदारों, चाहे छोटे हों या बड़े को नियमों का पालन करना होगा। हम छोटे कारिगरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर थीम पार्क में प्रबंध करके दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थीम पार्क में नहीं आता कोई खरीदार

दीये बेचने वाले अंकित ने बताया कि प्रशासन उन्हें थीम पार्क में आयोजित मेले में दुकान लगाने को कह रहा है लेकिन वहां उम्मीद के हिसाब से ग्राहक नहीं पहुंचते हैं। हम हर साल यहीं दुकान लगाते हैं हमारे ग्राहकों को यही पता है। हमारे पास कोई अन्य तरीका नहीं है कि हम अपने ग्राहकों वहां खींच लाए।
आज ही दुकान लगाई थी, नगर परिषद ने हटवा दी

दुकानदार दीप कुमार ने बताया कि उन्होंने आज ही अपनी दुकान लगाई थी पूरे दिन दुकान को व्यवस्थित करने में लगा रहा। जब शाम के समय ग्राहक आने शुरू हुए उस समय नप की टीम ने उनकी दुकान यहां से हटवा दी। अब इन्हें कैसे व कहां बेचें, यह चुनौती बन गई है।

तीन लाख के खरीदे थे दीये, अब इन्हें कहां बेचें

अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद दीये बेचने वाली बुजुर्ग कमला ने कहा कि तीन लाख की जमा पूंजी से उनके परिवार ने दीये खरीदे थे और इन्हें बेच कर इस दिवाली पर कुछ आमदनी होने की उम्मीद थी लेकिन अब ये दीये कहां बेचें कुछ समझ नहीं आ रहा है।

कुरुक्षेत्र। नप टीम कार्रवाई  करते हुए व दुकानदार अपना सामान समेटते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। नप टीम कार्रवाई  करते हुए व दुकानदार अपना सामान समेटते हुए। संवाद- फोटो : udhampur news

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed