फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The city administration launched a campaign to remove encroachment, causing panic among shopkeepers.

Kurukshetra News: नगर प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मची खलबली

Sat, 22 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The city administration launched a campaign to remove encroachment, causing panic among shopkeepers.
कुरुक्षेत्र। वीआईपी रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए नगर प्रशासन की टीम व पुलिस बल के साथ मौजूद एसएचओ 
कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर शुक्रवार को सुबह नगर प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया और जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

धर्मनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को आने वाले हैं जिसके चलते प्रशासन सक्रिय हो चुका है। नगर प्रशासन ने भी पूरे शहर में सफाई व्यवस्था अभियान चलाया हुआ है। वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू कर दिया है। बीआर चौक से शुरू हुआ यह अभियान सुंदरपुर आरओबी तक चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद की ओर से अनूप सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी रहे और वहीं एसएचओ कृष्णा गेट बलजीत सिंह, सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

नगर प्रशासन के अमले ने जेसीबी के जरिये दुकानों के बाहर सड़क किनारे लगे बोर्ड, होर्डिंग और अवैध निर्माण हटा दिए और वहीं दुकानदारों के चालान कर कड़ी चेतावनी भी दी गई। इस दौरान कई दुकानदार गुहार लगाते रहे लेकिन टीम ने कार्रवाई पूरी की। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि पहले ही दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई थी जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण से हादसे की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यह अभियान जारी रखा जाएगा।

कुरुक्षेत्र। वीआईपी रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए नगर प्रशासन की टीम व पुलिस बल के साथ मौजूद एसएचओ 

कुरुक्षेत्र। वीआईपी रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए नगर प्रशासन की टीम व पुलिस बल के साथ मौजूद एसएचओ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed