फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The case of women police video went viral, four buses of Haryana Roadways were impounded in Jaipur.

Kurukshetra News: महिला पुलिस वीडियो वायरल के मामले ने पकड़ा तूल, हरियाणा रोडवेज की चार बसें जयपुर में हुईं इंपाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
The case of women police video went viral, four buses of Haryana Roadways were impounded in Jaipur.
कुरुक्षेत्र। राजस्थान परिवहन निगम की बस में हरियाणा पुलिस की महिला कर्मी की टिकट न लेने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, जिसके चलते अब रोडवेज यूनियनों में भी रोष देखा जाने लगा है। इस मामले को लेकर ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक रविवार को नए बस अड्डे स्थित यूनियन कार्यालय में हुई, जिसमें रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने राजस्थान पुलिस द्वारा हरियाणा रोडवेज की चार बसों को इंपाउंड किए जाने का विरोध जताया और जल्द चक्का जाम करने की चेतावनी तक दी।
विज्ञापन


ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान मायाराम उनियाल ने कहा कि चार दिन पहले राजस्थान परिवहन निगम की बस में हरियाणा पुलिस की महिला कर्मी की टिकट न लेने पर परिचालक से नोकझोंक हुई थी, इस मामले को लेकर परिचालक ने वीडियो भी बनाई थी। इसको लेकर अगले दिन राजस्थान परिवहन निगम की बसों के दिल्ली और हरियाणा में पुलिस द्वारा चालान काटे गए। इसकी जानकारी जब राजस्थान प्रशासन को लगी तो राजस्थान पुलिस ने भी बदले की भावना से हरियाणा रोडवेज की सभी बसों के चालान काटने शुरू कर दिए। इसके चलते जयपुर में चार बसें इंपाउंड कर दी गई है। इन बसों में दो नारनौल, एक नूंह और एक गुरुग्राम की शामिल है।
विज्ञापन


इन चार बसों का इंपाउंड होना चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि पुलिस स्टाफ अन्य राज्यों की बसों में मान्य नहीं है। ऐसे में दोनों विभाग एक दूसरे का सहयोग करते हैं, मगर कुछ कर्मचारियों की गलती का भुगतान बेकसूर चालकों को करना पड़ रहा है। राजस्थान पुलिस द्वारा आठ बच्चे बस में ज्यादा होने पर चालान किया गया है जो कि सही नहीं है। इसलिए यूनियन इन बसों के इंपाउंड का विरोध करती है और परिवहन मंत्री अनिल विज से अनुरोध करती है कि जल्द से इन बसों को छुड़ाया जाए। पुलिस और परिवहन विभाग जनता की सेवा के लिए बना है दोनों विभागों को परस्पर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के प्रति बदले की भावना नहीं रुकी तो यूनियन आपातकालीन बैठक कर जल्द फैसला लेगी और इसके लिए चक्का जाम करने के लिए भी तैयार रहेंगी। इस मौके पर महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा, कोषाध्यक्ष रघुवीर पंजाबी, उप महासचिव जोगेंद्र ढुल, उप प्रधान सुनील निंबरैन, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता रंजीत करोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed