फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The canter collided with the back of the truck, the driver died on the spot

Kurukshetra News: ट्रक के पिछले हिस्से से टकराया कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The canter collided with the back of the truck, the driver died on the spot
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर प्रतापगढ़ मोड़ के निकट ट्रक के पीछे कैंटर की भिड़ंत होने से कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण चालक का शव कैंटर की केबिन में ही फंस गया था। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय मुजक्किर निवासी गंदेवडा जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में मोहम्मद नाजिम निवासी आजाद कॉलोनी छुटमलपुर जिला सहारनपुर ने बताया कि वह कैंटर चलाता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह और उसका भांजा मुजक्किर अपनी-अपनी गाड़ी में सामान लेकर मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब से मुजफ्फरनगर के लिए चले थे। मुजक्किर अपने कैंटर में उसके आगे चल रहा था। अगली सुबह करीब पौने छह बजे जीटी रोड पर गांव प्रतापगढ़ मोड़ के पास पहुंचे तो उसे ओवरटेक करके एक ट्रक चालक ने बगैर कोई इशारा दिए मुजक्किर के कैंटर के आगे आकर अचानक ट्रक के ब्रेक मारकर रोक दिया, जिससे मुजक्किर का कैंटर ट्रक के पिछले हिस्से से भिड़ गया। जोरदार टक्कर के कारण मुजक्किर केबिन के बीच में फंस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपना कैंटर रोककर राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed