फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The campaign received support from business organizations

Kurukshetra News: अभियान को मिला व्यापारिक संस्थाओं का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The campaign received support from business organizations
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान जानकारी देते सभी सदस्य। संवाद - फोटो : पुरवा ब्लाक मुख्यालय मार्ग, जिसकी चौड़ाई सात मीटर की जाएगी।
कुरुक्षेत्र। जिले के प्रमुख व्यापारिक संगठनों और स्वदेशी जागरण मंच की संयुक्त बैठक बुधवार को श्री गुलजारी लाल नंदा केंद्र में आयोजित की गई। इसमें उद्योग, व्यापार मंडल, सहकार भारती, एक देश-एक चुनाव समिति और व्यापार प्रकोष्ठ सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के आह्वान को समर्थन देना और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद-बिक्री को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन


जिला व्यापार संगठन से अशोक वासुदेव, प्रधान फतेह चंद गांधी व महासचिव राजेश अरोड़ा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग ही राष्ट्र सेवा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के ललित चावला ने बताया कि चीन जैसे देश सस्ते और घटिया माल के जरिये भारतीय बाजार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में देश के बाजार को स्वदेशी उत्पादों के जरिये मजबूती देना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा और महिला प्रमुख डॉ. सीमा ने बताया कि मंच 1991 से ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लोगों को जागरूक कर रहा है। मंच ने 12 जून से स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करना है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कोविड वैक्सीन, रक्षा, डिजिटलीकरण और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत की आत्मनिर्भरता ने विश्व में भारत की साख बढ़ाई है। मंच ने व्यापारियों, विनिर्माण संगठनों और आम जनता से अभियान से जुड़ने की अपील की है ताकि भारत को फिर से आत्मनिर्भर और महान राष्ट्र बनाया जा सके। इस मौके पर तारा चंद, हरिकेश पपोसा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed