फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body of an unidentified person soaked in blood was found near National Highway 44, police started investigation

Kurukshetra News: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के पास खून से लथपथ अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The body of an unidentified person soaked in blood was found near National Highway 44, police started investigation
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे - 44 के पास बीड़-पिपली लिंक रोड पर गुरुवार शाम करीब छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को 72 घंटे के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। उसने स्लेटी कमीज और मेहंदी रंग का लोअर पहना था, लेकिन पैर में चप्पल या जूता नहीं था। जेब से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की टिकट और 30 रुपये मिले। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। सेक्टर-चार चौकी इंचार्ज प्रिंस ने बताया कि नाक और मुंह से खून निकलने की वजह गिरना या कोई बीमारी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed