फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The auditorium was filled with colourful performances by the little ones.

Kurukshetra News: नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों से खिल उठा सभागार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The auditorium was filled with colourful performances by the little ones.
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भ​क्ति प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे। संवाद
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन में रंगारंग तरीके से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। यूकेजी सी के नन्हे बच्चों ने भगवान गणेश और माता सरस्वती को समर्पित एक मधुर प्रस्तुति देते हुए ज्ञान और सफलता का आशीर्वाद मांगा।एलकेजी ए के बच्चों ने मेलोडी टू क्रेसेंडो के माध्यम से पुराने और नए संगीत का सुंदर संगम दर्शाया। नर्सरी सी की बलून बोनांजा प्रस्तुति ने सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी। एलकेजी सी के बच्चों ने स्वदेशी स्वैग के जरिये भारतीय संस्कृति की सुंदरता को दर्शाया। एलकेजी बी की कव्वाली की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। नर्सरी ए ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। राजस्थान के कठपुतली नृत्य को यूकेजी बी के बच्चों ने बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। यूकेजी ए के बच्चों ने भांगड़ा और ढोल की धुन पर प्रस्तुति दी। समापन वंदे मातरम् की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ। पुरस्कार वितरण के दौरान नन्हे-मुन्नों को मंच पर बुलाकर मेडल और प्रमाणपत्र दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष नितिन गोयल, प्रबंधन समिति सदस्य ईश्वरचंद सिंगला, राजेंद्र सिंघल, राजेश अग्रवाल, डॉ. आरएन बंसल, जयभगवान सिंगला, संजय गोयल, प्रधानाचार्या रीटा गोयल और मुख्याध्यापिका नीतू बाला सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भक्ति प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे। संवाद

कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भक्ति प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे। संवाद

कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भक्ति प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे। संवाद

कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भक्ति प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed