फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The audience liked 'Mere Yaar Ki Shaadi', Kurukshetra

दर्शकों को भायी Òमेरे यार की शादीÓ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The audience liked 'Mere Yaar Ki Shaadi', Kurukshetra
कला कृति भवन में फिल्म महोत्सव के दौरान मंच पर खड़ी मेरे यार की शादी वेब सीरीज की टीम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शनिवार को हरियाणवी वेब सिरीज मेरे यार की शादी प्रदर्शित की गई, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया और सराहा। सीरीज के मुख्य कलाकार एवं कॉमेडियन विश्वास चौहान ने बताया कि मेरे यार की शादी वेब सीरीज को हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में तीन कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। यह स्टेज ऐप की ओर से बनाई गई पहली वेब सीरीज है। इसके साथ-साथ संजीत सरोहा की शॉर्ट फिल्म मां कोनी मानती का भी प्रदर्शन हुआ।
हरियाणा कला परिषद और सोसायटी फॉर आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महोत्सव के चौथे दिन महिला उत्थान और सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी पर परिचर्चा भी की गई, जिसमें भाग लेते हुए पानीपत की मेयर अवनीत कौर ने कहा कि समाज में तब तक बदलाव नहीं आ सकता जब तक व्यक्ति अपने अंदर बदलाव नहीं लाता है, क्योंकि बदलाव स्वयं से ही शुरू होता है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के लिए योजनाएं बनाती है, लेकिन योजनाओं की सफलता लोगों की जागरूकता पर ही निर्भर करती है इसलिए लोगों को अधिक जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

पानीपत से किन्नर समाज की प्रधान गुरु हाजी शबरी साधना ने कहा कि भारत सरकार ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है, यह सबके जागरूक होने से सफल होगा। सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य ने कहा कि नारी उत्थान के लिए समाज का शिक्षित होना अनिवार्य है। कहा कि सिनेमा समाज का एक आईना है और हम इस आइने के माध्यम से प्रतिदिन अच्छा संदेश ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नारी को नारी की आवाज बनना होगा ताकि उनके प्रति समाज में हो रही प्रताड़ना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म समारोह के निदेशक धर्मेंद्र दांगी एवं उनकी टीम ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि समारोह का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से समाज की बुराइयों का अंत करना है। इस दौरान पंजाबी गायक कर्मजीत अनमोल ने गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कर्मजीत को आयोजकों ने मेहर मित्तल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर विकास कुमार, तानिया, डॉ. आबिद अली, सीमा गुप्ता, डॉ. अमरदीप, डॉ. रश्मि सिंह, कंचन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed