फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The administration and farmers stood firm on their respective fronts with full arrangements.

Kurukshetra News: पूरे बंदोबस्त के साथ प्रशासन और किसान अपने-अपने मोर्चे पर डटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
The administration and farmers stood firm on their respective fronts with full arrangements.
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/इस्माईलाबाद। पंजाब सीमा से लगे ट्यूकर बॉर्डर, अधोया और कुम्हार माजरा में प्रशासन पूरे इंतजाम के साथ मुस्तैद है। आने वाले दिनों में भी प्रशासन यहां कोई ढील बरतने को राजी नहीं है, क्योंकि किसान 29 फरवरी को कोई बड़ा फैसला लेने का एलान कर चुके हैं। इस वजह से जिला प्रशासन बॉर्डर पर कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं है, जबकि किसान भी पूरे बंदोबस्त के साथ बॉर्डर पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

भाकियू शादीपुर की सरपरस्ती में बॉर्डर पर चल रहे इस धरने में एसकेएम के फरमान को लागू कर किसान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने से पीछे नहीं है वहीं पिहोवा के अधोया और इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा में भी प्रशासन तैनात है। हालांकि इन दोनों जगहों पर किसानों की ओर से कोई गतिविधि नहीं हुई है। मात्र ट्यूकर बॉर्डर पर पंजाब की तरफ के किसान 11 दिन से धरनारत हैं जबकि उनकी ओर से भी किसी तरह बॉर्डर को क्रॉस करने का प्रयास नहीं किया गया है, मगर प्रशासन उनकी हर हरकत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने कहा कि उनका धरना शांतिपूर्वक चल रहा है। वह दिल्ली जाकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना हक मांगना चाहते हैं, मगर हरियाणा सरकार ने उनको बीच में ही रोक दिया। उनकी मांग है कि सरकार ने हाईवे से अपने बैरिकेडिंग हटाई है उसी तरह बॉर्डर से भी नाके हटा देने चाहिए। उनकी सभी मांगे वाजिब हैं। 29 फरवरी को एसकेएम के फैसले के बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी। तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed