फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused, along with his associates, uprooted the ATM from Shahabad for the supply of drugs

नशे की पूर्ति के लिए आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर शाहाबाद से उखाड़ी थी एटीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The accused, along with his associates, uprooted the ATM from Shahabad for the supply of drugs
कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पहले शाहाबाद हुडा पुलिस चौकी के पास से पीएनबी की एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को काबू किया है। एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने चौथे आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ गुरजीती वासी मदरे बस्ती लंगियाना फिरोजपुर (पंजाब) के कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी गुरजीत ने नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें इस मामले में पुलिस तीन आरोपी अमित कालरा, लखविंद्र सिंह उर्फ लाडी और बचितर सिंह वासी गांव सोढ़ेवाला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार करके कारागार भेज चुकी है। इन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार, एटीएम तथा पांच लाख रुपये बरामद किए थे। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कार को पंजाब से चुराया था तथा उस पर फर्जी नंबर लगाया था। वहीं पुलिस ने तोड़ी गई एटीएम को आरोपियों की निशानदेही पर महु वाली नहर जिला फिरोजपुर (पंजाब) से गोताखोरों की मदद से बरामद किया था। आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश और पंजाब में नंबर प्लेट बदलकर चोरी करने के पांच केस दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि सीआईए-दो की टीम ने सोमवार को एटीएम उखाड़ने की वारदात में फरार चल रहे चौथे आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ गुरजीती को उसके गांव से काबू किया है। आरोपी के कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का सेवन करता है। आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed