फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The 10-day Ganesh Utsav will be inaugurated with great pomp on 27th

Kurukshetra News: 27 को धूमधाम से होगा 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ

Sat, 23 Aug 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The 10-day Ganesh Utsav will be inaugurated with great pomp on 27th
कुरुक्षेत्र। न्यू फ्रैंड्स क्लब की बैठक में हिस्सा लेते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। न्यू फ्रेंड्स क्लब की ओर से नौवां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों के लिए क्लब के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कोषाध्यक्ष अंशुल गौड़ ने की। उन्होंने बताया कि 27 से 5 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ और समापन बहुत ही धूमधाम से किया जाएगा। रोजाना विशेष प्रसाद होगा और समापन वाले दिन विशाल भंडारा होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के अलावा भजन-कीर्तन और सुंदर झांकियों का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की मूर्ति गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ कटरान गली (छोटा बाजार) स्थित मिश्रान चौक के मैदान में स्थापित की जाएगी और यहीं से अंतिम दिन विसर्जन के लिए ले जाई जाएगी। क्लब के सभी उत्साहित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित सभी नगरवासियों को विशेष रूप से आमंत्रित भी किया है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस अवसर पर राजकुमार गौड़, किरण कुमार, राजकुमार शर्मा, अरुण गौड़, आरुष शर्मा, जगमीत राणा बंटी, रविंदर कुमार, रोहित वत्स, भानु गौतम, शुभम शर्मा, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह जस्सा व अन्य कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed