फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thanks to SAI players, Haryana team won silver in Khelo India Volleyball

Kurukshetra News: साई खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा की टीम ने खेलो इंडिया वॉलीबॉल में जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Thanks to SAI players, Haryana team won silver in Khelo India Volleyball
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ियाें के साथ प्र​शिक्षक और साई स्टाफ।
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने हरियाणा की टीम को छठे खेलो इंडिया गेम्स में रजत पदक जिताने में अहम भूमिका अदा की है। इन खिलाड़ियों का साई कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। साई प्रशासन की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इसमें सबसे पहले हरियाणा की वॉलीबॉल टीम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले साई कुरुक्षेत्र के आठ खिलाड़ी दिग्विजय मलिक, योगेश कुमार, अभिषेक, सोनू जाखड़, रजत, विशेष, हितेश छिल्लर, अर्जुन पुंडीर का स्वागत किया गया। इन खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राहुल सांगवान व सत्य नारायण को स्मृति चिह्न दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने कहा कि हरियाणा की टीम को रजत पदक जिताने में इन खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया है। वहीं उत्तरी शाखा उप महानिदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी साई के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखाते रहेंगे। इन मौके पर गुरविंद्र सिंह, सत्यनारायण, कुलदीप वड़ैच, सुदेश शर्मा, राजविंद्र कौर, नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed