फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Terror of miscreants in Kurukshetra, cash and mobile snatched by hitting commission agent on head with stick

कुरुक्षेत्र में बदमाशों का आतंक: आढ़ती के सिर में डंडा मारकर नकदी और मोबाइल छीने, शहर में भय का माहौल

Sun, 22 Sep 2024 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 02:31 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के सुभाष मंडी चौकी के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Terror of miscreants in Kurukshetra, cash and mobile snatched by hitting commission agent on head with stick
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के 100 फुटा रोड पर अल-सुबह तीन बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी मंडी के आढ़ती से लूटपाट कर फरार हो गए। यह घटना पिछले तीन दिनों में चौथी छीना-झपटी की वारदात है, जिसने शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

पीड़ित सुरेश कुमार, जो अमोलक राम कॉलोनी का निवासी है, ने बताया कि उसकी सलारपुर रोड पर सब्जी की आढ़त की दुकान है। रविवार सुबह करीब पौने तीन बजे वह अपनी बाइक से घर से मंडी जा रहा था। जब वह 100 फुटा रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी वहां खड़े नकाबपोश बदमाश ने अचानक उसके सिर पर डंडा मार दिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने सुरेश को घेरकर मारपीट की और उससे मोबाइल फोन, दुकान की किताबें और करीब 10 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए।

विज्ञापन

उधर, सुभाष मंडी चौकी के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed