{"_id":"61d1e552527c1d47cf2695d5","slug":"ten-people-found-corona-infected-in-the-city-kurukshetra-news-knl947844140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दस लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दस लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दो विद्यार्थियों सहित 10 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से चार मरीज जर्मनी सहित अन्य देशों से वापस लौटे हैं। जिले में अब कोरोना के संक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच गई है। इनमें से 18 को होम आइसोलेशन तथा 20 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जर्मनी से 29 दिसंबर को वापस लौटे गांव छोड़पुर वासी 47 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 22 दिसंबर को यूके से वापस लोटे गुरदेव कॉलोनी शाहाबाद की 38 वर्षीय महिला, सेक्टर-8 से 13 वर्षीय छात्र, सेक्टर-7 से 18 वर्षीय छात्र व 53 वर्षीय बैंक अधिकारी, गांव धुराला से 13 वर्षीय छात्र, गांव तंगौरी के 26 वर्षीय युवक और सेक्टर-3 के 62 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि की है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से पहुंचे करीब 10 मरीजों के सैंपल लेकर जीनोम टेस्ट के लिए लैब में भेजे हैं।
वहीं शहर में अभी तक जिले में छह लोगों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। हर रोज बढ़ते कोरोना के ग्राफ ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थापित छाती रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, टीकाकरण केंद्र और ईसीजी रूम को बंद करके थर्ड फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया है। इतना ही नहीं, ओमिक्रॉन वेरिएंट के तेजी से बढ़ते फैलाव को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल में कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 24 घंटे ओपन रहने वाले इस कंट्रोल रूम का 01744-270262 दूरभाष नंबर जारी किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि रविवार को दस लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि बाखली प्लांट पिहोवा वासी 54 वर्षीय व्यक्ति को रिकवर होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 22 हजार 204 मरीजों को कोरोना मिला है। इनमें से 21 हजार 808 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल वापस अपने घर लौटे हैं, लेकिन 358 मरीज कोरोना से जंग हार गए। विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 626184 में से 602800 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। रविवार को भी आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 540 सैंपलों की रिपोर्ट आई है।