फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temperature started rising due to strong sunlight, it started getting hot in the afternoon

Kurukshetra News: तेज धूप से बढ़ने लगा पारा, दोपहर को होने लगी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Temperature started rising due to strong sunlight, it started getting hot in the afternoon
कुरुक्षेत्र। तेज धूप के चलते सुबह से ही गर्मी का आलम बना रहा, जिसके चलते गर्मी से बचने के लिए जहां लोग पेड़ों की छाया में बैठे दिखाई दिए तो वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने भी तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़े का इस्तेमाल किया। जबकि शहर में कई जगहों पर गर्मी से राहत पाने के लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते भी दिखाई दिए। वहीं बाजार और घरों में भी लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखों का सहारा लेते नजर आए। तेज धूप के चलते अब पारा बढ़ने लगा है, जिसके चलते दोपहर को गर्मी बढ़ने लगी हैं, जबकि सुबह और शाम के समय अभी भी मौसम में हल्की ठंडक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव होने के आसार बने हुए है। आसमान में बादल छाने की संभावना और तेज हवा चलने के आसार रहेंगे। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि मौसम में अभी भी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते अगले दो दिनों बाद फिर से आसमान में बादल छाने की संभावना बनी हुई है। अब तक जिले में गेहूं की 95 प्रतिशत फसल कट चुकी है और अनाज मंडियों में भी गेहूं की फसल का उठान तेजी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed