फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Technology will be shared from abroad for horticulture farmers

Kurukshetra News: बागवानी किसानों के लिए विदेश से साझा की जाएगी तकनीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Technology will be shared from abroad for horticulture farmers
पिहोवा। गूगा माडी धाम में पूजा करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। विज्ञप्ति
पिहोवा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को अनाज मंडी में राजबीर तंवर के प्रतिष्ठान पर बातचीत के दौरान कहा कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को नीदरलैंड और फ्रांस के लिए प्रतिनिधिमंडल रवाना होगा। इस दौरान वहां दोनों देशों के बीच बागवानी पर तकनीकों को साझा किया जाएगा। विदेश से बागवानी किसानों के लिए फायदेमंद तकनीक के लिए मसौदे तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छह दिन के लिए आयोजित होगा।
विज्ञापन

इस मंडल में उनके साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भगवान दास कबीर पंथी, कपूर सिंह सहित कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल, डायरेक्टर अर्जुन सैनी, साकेत कुमार, मुकुल कुमार एमडी, कुलदीप सैनी सहित कई अधिकारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ बागवानी फायदेमंद कार्य है। इसे देखते हुए इस बार सरकार ने बागवानी का बजट भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रबंधों को दुरुस्त करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का फोकस है कि खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाकर पक्के फड़ बनाए जाएं ताकि बरसात के समय में और धान की फसल सुखाने में किसानों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को देखते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का समय 10 दिन तक बढ़ा दिया है। पहले सात जिलों के लिए पोर्टल खोला गया था। इसमें 188 गांव शामिल किए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 600 गांव कर दिए गए हैं। 10 सितंबर तक पोर्टल खुला रहेगा। उसके बाद आवेदन करने वाले किसानों की वेरिफिकेशन होगी। तब सरकार मुआवजा राशि तय करेगी कि किस किसान को कितना मुआवजा दिया जाना है। धान में आए फिजी वायरस के लिए कृषि मंत्री ने कहा कि डीएसआर तकनीक अपने वाले किसानों में इस वायरस की संख्या काम देखने को मिली है।

उन्होंने कहा कि पानी में रोपी गई धान में वायरस ज्यादा फैलता है। पानी में जड़ खराब होकर उसमें फफूंदी लग जाती है जिससे वायरस का विस्तार होता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कहा। साथ ही किसानों को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देसी गाय पर 30000 रुपये की सब्सिडी की योजना शुरू की है। इसके पश्चात कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा गूगा माडी मेला पिहोवा में गए तथा गुरु गोरख धूना पर माथा टेका। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने गोगा जाहरवीर निर्माण कमेटी को पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed