{"_id":"6653c82382c3908d760bc916","slug":"teachers-left-for-training-at-iit-gandhinagar-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-118732-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईआईटी गांधीनगर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईआईटी गांधीनगर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आईआईटी गांधीनगर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए रविवार को शिक्षक रवाना हुए। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों काे बदलती तकनीक के मुताबिक अप टू डेट करने और शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेशभर के गणित और साइंस के 100 शिक्षकों को सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग आईआईटी गांधीनगर गुजरात में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विशेषज्ञ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें विज्ञान और गणित के विशेषज्ञों को उनके विषय की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए जिले से तीन शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनमें पूनम, अनुराधा व धर्मेंद्र शामिल है।
ये कार्यक्रम राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान विषय में रुचि बनाए रखने के लिए शिक्षकों को नए तौर-तरीके सिखाने के लिए किया जा रहा है। जिले के चयनित शिक्षक रविवार को गांधीनगर के लिए रवाना हुए। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को बदलती तकनीक से विद्यार्थियों को जोड़ने के तरीके बताए जाएंगे। राजकीय उच्च विद्यालय दबखेड़ी की साइंस विषय की शिक्षिका का कहना है कि वह उत्साहित है कि उनका चयन इस प्रशिक्षण के लिए हुआ है। वह पहले भी बेंगलुरु में प्रशिक्षण लिए गईं थी। जहां उन्हें अपने विषय के बारे में विषय विशेषज्ञों से बहुत सारी बारीकियों को सीखने को मिला था।