फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teacher cheated of Rs 42,359 in the name of giving commission on Telegram

Kurukshetra News: टेलीग्राम पर कमीशन देने के नाम पर टीचर से 42,359 रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Teacher cheated of Rs 42,359 in the name of giving commission on Telegram
कुरुक्षेत्र। टेलीग्राम ग्रुप पर काम के बदले कमीशन देने के नाम पर एक कंप्यूटर शिक्षक के साथ 42,359 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शिक्षक ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में आलोक सिंह निवासी आजाद नगर ने बताया कि वह राजकीय उच्च विद्यालय बारवा में बतौर कंप्यूटर शिक्षक के रूप में तैनात है। उसने टेलीग्राम ग्रुप पर ऑनलाइन कमीशन का विज्ञापन देखा था। इसकी जानकारी प्राप्त करने के बाद उसे एक ग्रुप में जोड़ दिया। शुरू में उसे छोटी रकम के टास्क देने शुरू किए गए, जिसे पूरा करने पर उसके खाते में कमीशन आता रहा। बाद में उसे बड़ी रकम के टास्क देने शुरू किए, जिसमें उसे 42,359 रुपये का पहला टास्क दिया गया। यह रकम उसके खाता से ट्रांजेक्शन नहीं हुई तो उसने अपने ममेरे भाई से यह रकम ट्रांसफर करवा दी। उसका टास्क पूरा होने ही वाला था कि उससे और ज्यादा रुपये भेजने की मांग की गई। यह रुपये जमा नहीं कराने पर उसकी उक्त रकम नहीं देने की धमकी दी, जिसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed