फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teach latest methods of farming to girl students

Kurukshetra News: छात्राओं को सिखाए खेती के नवीनतम तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Teach latest methods of farming to girl students
राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में बागवानी विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के गृह विज्ञान विभाग में बागवानी विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को कृषि के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं, नवीनतम खेती के तरीके और फल-सब्जी की उन्नत खेती से जुड़ी जानकारी दी गई। संयोजिका एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रेष्ठा ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक ज्ञान और सरकारी सहायताओं से परिचित कराना था।
कृषि विशेषज्ञों ने छात्रों को ऑर्गेनिक फार्मिंग, मौसमी फसलों की देखरेख और सरकारी सब्सिडी एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी पहलों का सही तरीके से उपयोग करके न केवल खेती को और बेहतर बनाया जा सकता है, बल्कि किसान भी आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं। प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. मीनाक्षी ने कहा कि यह सेमिनार एक सकारात्मक पहल के रूप में है, जिससे भविष्य में कृषि और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन



छात्राओं को मासिक धर्म के जरूरी पहलुओं से कराया अवगत
महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस एवं गृह विज्ञान विभाग के सहयोग में व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित जरूरी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका डॉ. सीमा पांडे ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि एलएनजेपी अस्पताल की डॉ आरती ने छात्राओं से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की एवं उनकी मासिक धर्म से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया। सक्रिय प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिससे उन्हें व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त हुई। इस मौके पर विनय पाठक, प्रो. विरेंद्र कौर, डॉ. जितेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed