फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taught law lessons to advocates, Kurukshetra

Kurukshetra News: अधिवक्ताओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Taught law lessons to advocates, Kurukshetra
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गीता सदन में 16वीं तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय पुनरुत्थान शील भारत के 75 वर्ष विधि एवं न्याय की बदलती रूपरेखा रहा। इस संगोष्ठी में हिस्सा लेने के लिए 28 राज्यों के तीन हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने पंजीकरण कराया।
दोपहर के सत्र में संगोष्ठी का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज गुरपाल सिंह, दिल्ली हाईकोर्ट की जज र्स्वण कांता शर्मा, हरियाणा लॉ कमीशन मुकेश गर्ग, परिषद के अध्यक्ष के श्रीनिवास मूर्ति व प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राज महाजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंदेमातरम् गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत ने अधिवक्ताओं को न्याय व कानून संबंधी जानकारी भी दी। सभी मेहमानों को फल की टोकरी और शंख देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश ने 75 सालों के संघर्ष और प्रगति से कई सपनों को साकार किया है। नियम न मानने वाले लोगों के लिए कानून नियम मनवाने का सही तरीका है। कानून नैतिकता को मापने का पैमाना है। धर्म और नैतिकता का आपस में गहरा संबंध है। कानून में इन सभी का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सायंकालीन सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने संगोष्ठी में ऑनलाइन शिरकत की। उन्होंने कहा कि संविधान हमारी पवित्र किताब है और संविधान से देश चलता है। पहले की सरकारों ने कई काम संविधान के खिलाफ जाकर किए। कोई माहौल बिगाड़ने का काम करता है तो कानून उसे सजा देता है। इस मौके केेयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजिंद्र जुनेजा सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।

 केयू में संगोष्ठी का शुभारंभ करते सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत व अन्य।  संवाद

केयू में संगोष्ठी का शुभारंभ करते सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत व अन्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed