फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tata Ace driver held with chitta

ह ग्राम 10 मिलीग्राम चिट्टे के साथ टाटा ऐस चालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tata Ace driver held with chitta
गुप्त सूचना पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने टाटा ऐस चालक को छह ग्राम 10 मिलीग्राम चिट्टे के साथ काबू किया। चालक रादौर (यमुनानगर) से चिट्टा लेकर कुरुक्षेत्र आ रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक दीपांकर सेठी वासी राजेंद्र कॉलोनी थानेसर को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिपली चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली कि दीपांकर सेठी हेरोइन/चिट्टा बेचने का धंधा करता है। दीपांकर सेठी आज रादौर से हेरोइन/चिट्टा लेकर अपनी टाटा ऐस में कुरुक्षेत्र आएगा। सूचना पाकर टीम डीएसपी रामदत्त की अगुवाई में अनाज मंडी चौक पिपली पर नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक टाटा ऐस आती हुई दिखाई दी। शक होने पर टीम ने उसे रुकवाकर उसके चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह ग्राम 10 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी दीपांकर सेठी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed