{"_id":"6926120193041486a704b146","slug":"target-set-to-set-up-150-new-sugar-mills-in-the-country-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-145939-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: देश में 150 नई चीनी मिल स्थापित करने का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: देश में 150 नई चीनी मिल स्थापित करने का रखा लक्ष्य
विज्ञापन
शाहाबाद। सहकारी चीनी मिल के 42वें पेराई सीजन के शुभारंभ करते सांसद नवीन जिंदल, कैबिनेट मंत्री क
शाहाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता विभाग ने देश में 150 नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में प्रदेश के नारायणगढ़ में चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों को देश में सर्वाधिक गन्ना फसल की दर 415 रुपये प्रति क्विंटल घोषित की है और जल्द ही उनसे मुलाकात करते हुए गन्ना किसानों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू करने पर चर्चा की जाएगी। यह कहना है सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का।
शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के 42वें पेराई सीजन के शुभारंभ पर ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे जबकि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद नवीन जिंदल व विधायक रामकरण काला, मिल निदेशक, मिल प्रबंधक और गन्ना किसान उपस्थित रहे।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में सहकारिता क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अगेती किस्म का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का भाव 408 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश सरकार अपने किसानों को समय पर फसल भुगतान सुनिश्चित कर रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम से गन्ना किसानों को मिल तक गन्ना लाने में 10 से 12 घंटे समय की बचत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुराने गन्ना किसानों को मिल से जोड़ने के लिए बीते वर्ष जो प्रयास शुरू किए गए थे, उसकी बदौलत इस बार शाहाबाद चीनी मिल में दो लाख क्विंटल अधिक गन्ना क्रशिंग के लिए लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर वो शीघ्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे और गन्ना किसानों को हार्वेस्टिंग में आने वाली परेशानी के लिए सब्सिडी पर मशीन उपलब्ध करवाने और उन्हें निरंतर गन्ना बिजाई के लिए साथ जोड़ने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू करने का आग्रह करेंगे।