फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   tantrik hot tongs, to young, bhoriya village

गांव भोरिया में तांत्रिक ने युवक को गर्म चिमटे से दागा

Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
tantrik hot tongs, to young, bhoriya village
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित - फोटो : amar ujala
टोने टोटके के चक्कर में फंसाकर एक तांत्रिक ने गांव भेरियां में युवक को गर्म चिमटे से दाग डाला। जब तांत्रिक का कहर नहीं थमा तो परिजन तंत्र प्रक्रिया के बीच कूद गए और तांत्रिक के चंगुल से युवक को आजाद करवाया। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। लेकिन आरोपों के अनुसार तांत्रिक ने परिजनों को उसके शरीर में भूत प्रेत का असर होने की बात कहकर गुमराह कर दिया।
विज्ञापन


युवक बब्बू के दादा बरखा राम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पोता काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। इस दौरान करनाल के एक तांत्रिक का संपर्क उनसे हुआ। तांत्रिक ने बताया कि बब्बू के शरीर में जिन्न प्रवेश कर गया है जो उसे परेशान कर रहा है। जिसके बाद बब्बू के शरीर से जिन्न को निकालने की कोशिश शुरू हुई। तांत्रिक ने गर्म चिमटे से बब्बू को दागना शुरू कर दिया। इस दौरान वह चीखता चिल्लाता रहा। लेकिन तांत्रिक कहता रहा कि वे दर्द जिन्न को हो रहा है।
विज्ञापन


जब परिजनों से ये सब देखा नहीं गया तो उन्होंने पूरा टोना टोटका बीच में ही रुकवा दिया। इसके बाद तांत्रिक ने उनसे ढाई हजार रुपये ले लिए। जब बब्बू का दर्द बंद नहीं हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। एसडीएम दलबीर सिंह ने एसएमओ को पीड़ित की मेडिकल जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद कानूनी कार्रवाई कर तांत्रिक पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed