फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tantrik convicted of raping woman gets 10 years in prison

Kurukshetra News: महिला से दुष्कर्म के दोषी तांत्रिक को 10 साल कैद

Tue, 25 Apr 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tantrik convicted of raping woman gets 10 years in prison
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चार साल पहले महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथित तांत्रिक को अदालत ने दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी तांत्रिक रामकरण निवासी छोड़पुर को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 85 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
जिला उप न्यायावादी भूपेंद्र कुमारने बताया कि पंजाब निवासी महिला ने थाना शाहाबाद में शिकायत दी थी कि उसे पता चला था कि मोहड़ा के पास गांव छोड़पुर में एक तांत्रिक है। यह तांत्रिक पितृ दोष की समस्या का निवारण करता है। 1वह 4 मार्च 2019 को अपने पति के साथ गांव छोडपुर में गोगामेड़ी पहुंची थी। यहां तांत्रिक रामकरण मिला था। तांत्रिक पूजा करने के बहाने उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह बात किसी को बताने पर तांत्रिक ने बर्बाद करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ धारा 376 व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। महिला पीएसआई सतविंदर कौर ने जांच करते हुए 16 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में हुई। मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर रामकरण को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व 85 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर आरोपी को पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed