फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taking the name of God in Amrit Bela gives thousand times benefit: Swami Gyananand

अमृत बेला में प्रभु का नाम लेने से मिलता है हजार गुना लाभ : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Taking the name of God in Amrit Bela gives thousand times benefit: Swami Gyananand
कुरुक्षेत्र।प्रभात फेरी के दौरान आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न भेंट करते स्वामी ज्ञानानंद। विज्ञ
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा परिवार व जीओ गीता की ओर से बुधवार से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। पहले दिन प्रभातफेरी शीला नगर में डॉ. नरेश मोंगिया के निवास स्थान पर की गई। श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान सुनील वत्स ने श्रद्धालुओं को गणेश वंदना गायन के साथ पूजन करवाया। प्रभातफेरी के दौरान स्वामी ज्ञानानंद द्वारा प्रवचन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी के अवसर पर अमृत बेला में लिया गया भगवान का नाम दिन भर की हलचल के बजाय हजार गुणा फलदायी होता है। प्रभात फेरी में चलकर आने से शांति मिलती है और शरीर के हर अंग को सार्थकता प्राप्त होती है, इसलिए प्रभात फेरी का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रभात फेरी में आयोजित संकीर्तन में गीता ज्ञान संस्थानम के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इसी के साथ-साथ फेरी के दौरान शानदार आतिशबाजी भी की गई। राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि गीता ज्ञान संस्थानम में गीता जयंती के अवसर पर चार से आठ दिसंबर तक आयोजित दिव्य गीता सत्संग के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न भागों में प्रभात फेरियां आयोजित की जा रही है, जोकि तीन दिसंबर तक चलेगी। 22 नवंबर को चक्रवर्ती मोहल्ला में डॉ. श्याम आहूजा के निवास स्थान पर प्रभात फेरी आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर प्रधान मंगत राम जिंदल, चेयरमैन हंसराज सिंगला, पवन भारद्वाज, रमाकांत सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed