फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Syonsar forest spread over 11 thousand acres will be developed as jungle safari tourism hub.

Kurukshetra News: 11 हजार एकड़ में फैले स्योंसर जंगल को जंगल सफारी पर्यटन हब के रूप में किया जाएगा विकसित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Syonsar forest spread over 11 thousand acres will be developed as jungle safari tourism hub.
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। स्योंसर गांव के पास जंगल को जंगल सफारी पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड ने योजना तैयार की है। इस योजना का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के दौरान 29 जनवरी को होगा। इस योजना के पूरा होने के बाद पिहोवा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों की श्रेणी में शुमार हो सकता है। बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने इस योजना के चलते ही वीरवार को स्योंसर जंगल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ स्योंसर जंगल को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना है। इस योजना के अंतर्गत जंगल के पास बड़ा जलाशय बनाया जाएगा। इस जलाशय से वन्य प्राणियों को पीने के पानी के साथ-साथ पर्यटकों के देखने योग्य स्थल बन सकेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार बसंत पंचमी के मौके पर अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में पर्यटकों को स्योंसर जंगलों की सैर करवाना भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरस्वती वन रेंज स्योंसर का जंगल 11 हजार एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जंगल कुरुक्षेत्र व कैथल जिले को भी जोड़ता है। अब सरस्वती हेरिटेज बोर्ड ने वन्य प्राणियों के लिए एक क्षेत्र में जलाशय बनाने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा पर्यटकों के लिए भी इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटक प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed