{"_id":"591203534f1c1b3854852e38","slug":"suspend-beo-teachers-association-release-demand-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ भी निलंबित बीईओ के समर्थन में उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ भी निलंबित बीईओ के समर्थन में उतरा
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 09 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलिमेंट्री हेडमास्टर एसोसिएशन के बाद अब प्राथमिक शिक्षक संघ भी शाहाबाद के निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी के समर्थन में आ गया है, जिसने उनकी बहाली की मांग की और इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कौर को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोंज ने जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शाहबाद के खंड शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट को निलंबित किए जाने के आदेश दिए थे, जिस पर संघ अपना पुरजोर विरोध और रोष प्रकट करता है।
विज्ञापन
संघ के कर्मचारियों ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी पर स्कूल के जमीनी मामले में लापरवाही से संबंधित सभी आरोप गलत और निराधार है। क्योंकि यह सारा मामला रिवेन्यू विभाग के अंतर्गत आता है और बीईओ इसमें पार्टी भी नही है। संघ इस मामले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच की मांग करता है, ताकि दोषियों का पता चल सके व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि खंड शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट को अविलंब बहाल किया जाए और भविष्य में कानूनी सलाह के बिना किसी भी शिक्षा अधिकारी के खिलाफ इस प्रकार से कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन