फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   suspected corona patient dead

शुगर मिल कॉलोनी वासी व्यक्ति का हुआ निधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
suspected corona patient dead
शाहाबाद शुगर मिल निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का निधन हो गया। व्यक्ति के चंडीगढ़ पीजीआई में पीओसीडी के इलाज के दौरान सैंपल लिए गए थे, जिसमें पहला सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया था। रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ में क्वारंटाइन कर दिया गया और फिर से जांच के लिए कोरोन टैस्ट किए गए। लेकिन बाद में लिए गए सभी सैंपल में रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जिसके चलते व्यक्ति को कुछ दिन बाद पीजीआई के नॉन कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां से शुक्रवार को छुट्टी लेकर वापस अपने घर शाहाबाद शुगर मिल कॉलोनी आ गया था। लेकिन फेफड़ों की बीमारी के कारण रविवार सायं करीब 4 बजे व्यक्ति का निधन हो गया। निधन होने पर आसपास के लोगों में व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट को लेकर भय की स्थिति बनी। इस बारे में एसएमओ डा. रूपिंद्र सैनी ने बताया कि व्यक्ति सीओपीडी का मरीज था और पिछले तीन साल से बीमार चल रहा था। पीजीआई में चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसके सैंपल लिए गए थे, जिसमें पहले सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद लिए गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेेगेटिव आई थी। नॉन कोविड वार्ड में शिफ्ट करने के बाद व्यक्ति शुक्रवार को घर वापिस लौटा था। उसकी बीमारी को देखते हुए उसके घर पर ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन अपनी पुरानी बीमारी के कारण उसका रविवार को निधन हो गया। इसी व्यक्ति के दो अन्य परिचितों को भी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति के 2 परिचितों और 1 एंबुलेंस ड्राइवर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed