फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Supporters rejoiced over the victory, celebrated with drums and trumpets

Kurukshetra News: जीत पर झूमे समर्थक, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Supporters rejoiced over the victory, celebrated with drums and trumpets
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष के साथ-साथ वार्ड पार्षदों के चुनाव परिणाम पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजेता प्रत्याशियों का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। शहर में जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भाजपा समर्थक थिरकते नजर आए और मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन


अग्रसेन पब्लिक स्कूल केंद्र में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई लेकिन समर्थकों की भीड़ इससे पहले ही जुटनी शुरू हो गई थी। सात बजे से ही कार्यकर्ता और प्रत्याशियों के समर्थक केंद्र के बाहर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे रुझान भाजपा के पक्ष में आते गए, वैसे-वैसे समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया। जब भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त तय होनी शुरू हुई तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। नप अध्यक्ष माफी ढांडा के जीत की अधिकारिक घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।
विज्ञापन

विजेता रहे प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदे विजेता प्रत्याशी जब मतगणना केंद्र से बाहर निकले, तो समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर खुशी जाहिर की इसके बाद जोश और उमंग के साथ विजय जुलूस निकाला गया। बड़ी की संख्या में समर्थक इसमें शामिल हुए और मुख्य मार्गों पर विजय जुलूस निकाला गया। भाजपा की इस प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। हर गली-मोहल्ले में पटाखे फोड़े गए और कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



.... जब पुलिस के प्रबंध पर भारी पड़ गया समर्थकों का उत्साह

अग्रसेन स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र व आसपास पुलिस ने कड़े प्रबंध किए थे। चारों ओर नाकेबंदी की गई थी। समर्थक टेलीफोन एक्सचेंज के समीप मतगणना केंद्र के गेट के बाहर सुबह करीब सात बजे ही पहुंचने शुरू हो गए। यहां पुलिस ने पिपली-थर्डगेट रोड के साथ ही नाकेबंदी की हुई थी लेकिन जैसे ही प्रत्याशी जीतकर केंद्र से बाहर निकलने लगे तो समर्थकों का उत्साह बढ़ता रहा। इस उत्साह के आगे पुलिस का यह पहरा छोटा पड़ गया और समर्थक नाके को पार कर केंद्र के मुख्य गेट तक पहुंच गए। बाद में डीएसपी ने व्यवस्था को संभाला और पुलिस बल के साथ कड़ी मशक्कत कर समर्थकों को फिर बाहर निकाला। इसके बाद यहां पुलिस बल बढ़ा दिया गया।



विजयी प्रत्याशियों ने जताया जनता का आभार

जीत के बाद विजयी पार्षदों और चेयरपर्सन ने जनता का आभार जताया और कहा कि यह जीत जनता की उम्मीदों की जीत है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed