फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunshine came out, the markets and tourist places were glowing, Kurukshetra

निकली धूप, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out, the markets and tourist places were glowing, Kurukshetra
खिली धूप के बीच ब्रह्मसरोवर के पानी में पांव डुबोकर बैठे पर्यटक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सूर्य की किरणों ने सर्दी से राहत प्रदान की। सुबह करीब आठ बजे ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए और शाम चार बजे तक सर्दी से परेशान लोगों को राहत प्रदान करते रहे। धूप निकलने पर दूसरे दिन भी बाजारों में रौनक नजर आई और पर्यटन स्थलों में भी लोग घूमते दिखाई दिए।
शहर के पार्कों में जहां बच्चे खेलते रहे और बुजुर्ग सैर करते दिखाई दिए। वहीं रात के समय ठंड का कहर अभी भी जारी है। शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चल रही हैं, जोकि लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही हैं। बेशक दो दिन से सुबह आठ बजे सूर्य देव दर्शन दे रहे हैं, लेकिन बीच-बीच में चलती ठंडी हवाएं भी उपस्थिति दर्ज कर रही है। राहत भरी खबर यह भी है कि लगातार तीन दिन मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। लगातार तीनों दिन सूरज अपनी किरणों से सर्दी पर वार करेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को यह बढ़कर 18/06, रविवार-सोमवार को 19/07, मंगलवार को 19/08 और बुधवार को 19/11 डिग्री सेल्सियस होने से संभावना है वहीं उसके बाद मौसम फिर से करवट लेगा और तीन व चार फरवरी को बारिश होने की 60 से 70 प्रतिशत संभावना रहेगी, जिसके चलते अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हो सकती है। फिलहाल आगामी दिनों में धूप निकलने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। फसलों में जमा पानी सूख जाने से फसल खराब होने से बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed