फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunshine came out after five days, relief from the bitter cold

Kurukshetra News: पांच दिन बाद निकली धूप, कड़ाके की ठंड से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after five days, relief from the bitter cold
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17  पार्क में बैठकर धूप का आनंद लेते शहर वासी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को पांच दिनों के बाद धूप निकली जिससे शीतलहर और कोहरे से बढ़ी ठिठुरन से राहत मिली। सुबह से ही मौसम साफ रहा, करीब नौ बजे से ही धूप खिलने लगी और दोपहर बाद तक रही। मंगलवार को भी मौसम इसी तरह साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय ठंड जरूर रही लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज हुई, ठंड का अहसास कम होने लगा। इसका सीधा असर जनजीवन पर दिखाई दिया। पार्कों और खुले मैदानों में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल बढ़ गई। सभी लोग धूप सेंकते नजर आए। बच्चों और युवाओं ने खुले मैदानों में टहलने और खेलने का आनंद लिया। साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली। करीब तीन बजे के बाद 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने वातावरण में दोबारा ठिठुरन बढ़ा दी। शाम ढलते ही ठंड का असर फिर से महसूस होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने ली राहत की सांस
धूप निकलने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बीते दिनों की कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी लेकिन धूप खिलने से फसलों को संजीवनी मिली है। किसान राज कुमार ने बताया कि धूप निकलने से खेतों में नमी संतुलित होगी और फसलों की बढ़वार में सुधार होगा। इससे उन्हें कुछ हद तक राहत मिली है।

शनिवार तक मौसम रहेगा साफ : डॉ. ममता
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि आने वाले शनिवार तक मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन के समय धूप निकलने की संभावना है जिससे ठंड से राहत बनी रहेगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed