फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunny morning, then clouds throughout the day

Kurukshetra News: सुबह खिली धूप फिर दिनभर छाए बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sunny morning, then clouds throughout the day
कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद सेक्टर -17 में सड़क पर जमा पानी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को मौसम में बदलाव बना रहा। सुबह एक बार धूप खिली फिर दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि शाम को बूंदाबांदी की संभावना भी बनी रही। मौसम में इस बदलाव के बीच अधिकतम तापमान भी गिरकर 28 डिग्री तक रहा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान गिरने से गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं। इससे गर्मी का असर कम हुआ।
बुधवार से मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव पिछले चार दिन से जारी है। शनिवार को दो से तीन बार हल्की बूंदाबांदी हुई और रविवार को रात के समय जिलेभर में तेज बारिश हुई। इससे कई जगह पर जलभराव भी हो गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने कहा कि बुधवार से मौसम साफ हो सकता है। इस दौरान तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अगले कई दिनों तक गर्मी का अहसास रहने की संभावना है। रविवार को हुई बारिश का कृषि की दृष्टि से फसलों को बहुत फायदा मिला है। अब आगे माैसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed